Salman Khan की Sikandar ऑनलाइन लीक, मेकर्स को हुआ भयंकर नुकसान, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आएगी भारी गिरावट?
punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 06:43 PM (IST)

लखनऊ : बॉलीवुड के दबंग और रश्मिका मंदाना की बहुचर्चित फिल्म सिकंदर को लेकर निराशाजनक खबर सामने आई है। फिल्म की रिलीज से कुछ घंटे पहले ही वह ऑनलाइन लीक हो गई। लगभग 600 साइटों पर लीक होने से फिल्म के निर्माताओं की नींद उड़ गई है।
मेकर्स को हुआ भारी नुकसान
एआर मुरुगदास निर्देशित फिल्म 'सिंकदर' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, जो अब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लगभग 600 साइटों पर लीक कर दिए जाने से मेकर्स को भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि फिल्म को 600 साइटों से हटवाने की कवायद की गई, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।
ब्लॉकबस्टर होगी 'सिंकदर'
लंबे इंतजार के बाद आज यानी 30 मार्च 2025 को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर फैंस के रिएक्शन आने लगे हैं। सलमान के कुछ फैंस इसे पैसा वसूल बता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे भाईजान की परफेक्ट फिल्म बता रहे हैं। इसकी कहानी और क्लाईमेक्स की खूब तारीफें हो रही हैं। फैंस का कहना है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है।