आगरा की घटना पर आप नेता संजय सिंह ने जताया दुख, कहा- योगी राज में जंगलराज

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 03:19 PM (IST)

लखनऊः प्रदेश में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं। हाल ही में आगरा में हुई घटना पर आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से महज कुछ दूरी पर कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे प्रदेश के डीजीपी के होते हुए इतनी दर्दनाक घटना हो जाना बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को किस हालत में पहुंचा दिया है, आये दिन छोटी छोटी बचियों के साथ बलात्कार व् उनको जिन्दा जलाने की घटनाए हो रही हैं। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, उत्पीड़न, हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में बाढ़ सी आ गयी है। महिलाओं के प्रति हिंसा और बलात्कार की घटनाओं को रोक पाने में योगी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं बची है।

संजय ने कहा कि योगी राज में जंगलराज चल रहा है। हर मोर्चे पर फेल योगी सरकार हिन्दू-मुस्लिम और धार्मिक उन्माद का सहारा ले रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static