शाहजहांपुरः तेंदुए ने हिरण और बछड़े को बनाया शिकार, CCTV में कैद तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 01:45 PM (IST)

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए ने हिरण और बछड़े को शिकार बनाया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। तेंदुए की दस्तक से सेना के अधिकारियों और कॉलोनी वासियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिसके चलते सेना के अधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
PunjabKesari
मामला थाना सदर बाजार के कैंट इलाके का है। यहां पिछले 3 दिनों में तेंदुए ने बछड़े और हिरण का शिकार किया है। जिसके चलते सेना के अधिकारियों ने जब सीसीटीवी कैमरे लगाए तो उसमें तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई है। जिसे देखकर सब चौंक गए।
PunjabKesari
इसके बाद सर्तक हुए वन अधिकारियों ने इलाके में पिंजरा लगाया। वहीं तेंदुए की सूचना से आस-पास के गांव में भी दहशत का माहौल है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static