महिला के घर के सामने निर्वस्त्र हुआ शोहदा, पीड़िता ने बताया- वीडियो कॉल कर दिखाता है आपत्तिजनक वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2023 - 07:45 PM (IST)

बरेलीः जिले के फरीदपुर कस्बे से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक शोहदा महिला को परेशान कर रहा था। मंगलवार को उसने सारी हदें पार कर दीं। वह महिला के घर के बाहर निर्वस्त्र हो गया। महिला ने पुलिस को बुलाने के लिए कहा तो आरोपी बाइक से फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है। हालांकि, महिला आरोपी के खिलाफ पहले ही मुकदमा करा चुकी है।
 

पीड़िता ने बताया- जैसे ही वह घर से बाहर निकली, आरोपी उसे देखते ही निर्वस्त्र हो गया
एक महिला कस्बे में बच्चों के साथ रहती है। उसके पति फैक्ट्री में काम करते हैं। महिला के अनुसार कुछ दिनों से उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति वीडियो कॉल करता है। अपना चेहरा छुपाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाता है। पिछले दिनों आरोपी ने महिला की लोकेशन का मैप शेयर किया था। जिससे परेशान होकर महिला ने कई दिनों के लिए मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, लेकिन जैसे ही उसने फोन ऑन किया वैसे ही शोहदे ने फिर खुराफात शुरू कर दी। मंगलवार को वह बाइक से महिला के घर के सामने पहुंचा। बताते हैं कि जैसे ही महिला खाना खाकर घर से बाहर निकली, वैसे ही आरोपी उसे देखते ही निर्वस्त्र हो गया। महिला ने बेटी को पुलिस को फोन लगाने को आवाज दी तो आरोपी बाइक से भाग गया। घबराई महिला तुरंत कोतवाली पहुंची और रो-रो कर पुलिस को घटना के बारे में बताया। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।

पति के घर न होने पर करता है परेशान
महिला का पति बाहर काम करता है। जब वह घर नहीं होता है तो शोहदा वीडियो कॉल कर महिला को परेशान करता है। जब पति घर आ जाता है तो वह खुराफात बंद कर देता है, जैसे ही महिला का पति काम पर जाता है, वैसे ही वह फिर परेशान करने लगता है।

महिला की तहरीर पर मुकदमा पहले से ही दर्जः पुलिस
रामसेवक प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा पहले से ही दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को महिला कोतवाली आई थी। शिकायत पर तत्काल इंस्पेक्टर क्राइम को घटनास्थल पर भेजा गया था। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static