शामली में यमुना में डूबने से 4 किशोरों समेत 6 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 05:25 PM (IST)

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार को यमुना में भवन सामग्री आदि का विसर्जन करने गए 4 किशोर और दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मलकपुर गांव से कुछ युवक और किशोर यमुना के कैराना घाट पर हवन सामग्री आदि का विसर्जन करने गए थे। इस दौरान एक दूसरे को बचाने के प्रयास में 4 किशोर और दो युवक यमुना में डूब गए। गोताखोरों की मदद से 3 शव बरामद कर लिए गए हैं। अन्य की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में मलकपुर निवासी जुम्मा कश्यप का 18 वषीय पुत्र मेहश, तपेश्वर का 17 साल का बेटा अनुज, भोपाल का पुत्र 23 वर्षीय रोबिन, तेज प्रकाश का 16 वर्षीय पुत्र भारत और वेद प्रकाश के दो पुत्र तेजा और विशाल शामिल है। गोताखोरों की मदद से भारत, अनुज और विशाल के शव यमुना से निकाल लिए गए हैं। गोताखोरों की मदद से अन्य शवों की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static