Sonu Sood Viral Video: भुट्टा बेचने वाले शख्स के लिए दुल्हनिया ढूंढते नजर आए सोनू सूद, बोले- 'लड़की वालों ये लड़का है...'

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 05:08 PM (IST)

यूपी डेस्क: एक्टर सोनू सूद एक बेस्ट हीरो होने के साथ ही डाउन टू अर्थ इंसान भी हैं। उनका यही अंदाज हमेशा फैंस का दिल जीतता है। अब हाल ही में सोनू सूद हिमाचल प्रदेश में एक भुट्टा बेचने वाले एक शख्स के लिए रिश्ता ढूंढते नजर आए। इसका उन्होंने एक मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वह लाहौल में जेसीबी चलाते हुए भी देखे गए।

PunjabKesari

सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर भुट्टा बेचने वाले शेष प्रकाश निषाद संग बातचीत का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शख्स बताता है कि कैसे वह हर दिन भुट्टे की एक बोरी बेचता है और एक भुट्टा वो 50 रुपए में बेचता है। फिर एक्टर बताते हैं कि ये शख्स कितना मेहनती है।कमाई जानने के बाद सोनू सूद को जैसा ही पता चलता है कि उसकी शादी नहीं हुई है। तो वो तुरंत कहने लगते हैं कि ‘लड़की वालों ये लड़का है, हिमाचल में रहता है, रोज़ एक बोरी भुट्टा बेच देता है। ध्यान देना।’

PunjabKesari

वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, “हमारी भुट्टे की नई दुकान #supportsmallbusiness.”सोनू सूद द्वारा शेयर किया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और यूजर्स इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static