SP ने लगाया BJP पर मतदान प्रभावित करने का आरोप, DGP को हटाने की मांग

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2019 - 12:27 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने कन्नौज लोकसभा सीट पर सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू से मुलाकाल की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि भाजपा पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को मतदान करने से रोका जा रहा है। दर्जनों मतदान केन्द्रों पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हुआ है। मतदाताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें डराने का काम भी हुआ है।

उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में उनके अवाला सांसद धर्मेन्द्र यादव तथा विधान परिषद सदस्य अरविन्द कुमार सिंह शामिल थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह के इशारे पर कन्नौज के एस.एस.पी. अमरेन्द्र प्रताप सिंह, एस.ओ. कोतवाली विनोद कुमार मिश्र सत्ता पक्ष के लिए काम कर रहे हैं । सपा ने पुलिस महानिदेशक को तत्काल हटाये जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के कार्यकार्ताओं के उत्पीड़न की जानकारी कानपुर रेंज के आई.जी. को पहले ही दे चुके हैं। इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि छिबरामऊ में बूथ संख्या 482 और 483 सरस्वती विद्यामंदिर पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट पर कमल का फूल निकला, इसकी जानकारी मतदाता मुख्तार अहमद, गुड्डन खां और अफरोज बेगम ने दी। पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रेडकार्ड जारी कर उत्पीड़न किया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी कर उन्हें डराया-धमकाया गया है।

तालग्राम में बूथ नं. 275 पर फर्जी मतदान के दौरान मतदाता ग्रामवासियों एवं पुलिस में मारपीट हो गई। पुलिस की भड़कानेवाली कारर्वाई से लोगों में रोष है। लोकसभा क्षेत्र कन्नौज की विधानसभा क्षेत्र बिधूना के बूथ संख्या 16 गांधी इंटर कालेज ऐरवा कटरा की ईवीएम तीन बार खराब हुई। मतदान रूकने से सैकड़ों लोग मतदान से वंचित रह गए। यहां के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथ संख्या 16 पर पुन: मतदान कराया जाए। समाजवादी नेताओं ने वेंकटेश्वर लू कहा कि वह इस प्रकार की निरन्तर हो रही शिकायतों पर शीघ्र कारर्वाई करने के निर्देश दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static