ट्विन टावर के विस्वोट से पहले निकटवर्ती इमारतों को कराया गया खाली, 2:30 बजे हो जाएगा जमींदोज
punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2022 - 10:29 AM (IST)

नोएडाः नोएडा में सुपरटेक के 28 अगस्त को ढहाए जाने वाले ट्विन टावर के निकट स्थित दो हाउसिंग सोसाइटी को खाली कराया गया है। अधिकारियों ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी के लगभग 5,000 निवासियों को निकालने का काम सुबह 7 बजे तक पूरा किया जाना था।
निकासी प्रक्रिया पर नजर रख रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, अधिकतर निवासी पहले ही बाहर जा चुके हैं और कई निवासी कल शाम स्वयं ही चले गए थे। एक अधिकारी ने सुबह करीब सवा सात बजे कहा, ‘‘निकासी प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है।''
अधिकारियों ने बताया कि, निवासियों उनके वाहनों और पालतू जानवरों को सुबह सात बजे तक बाहर ले जाना था। जबकि निजी सुरक्षाकर्मी एवं अन्य कर्मचारियों को भी अपराह्न एक बजे तक दोनों सोसाइटी से हटा दिया जाएगा। दोनों अवैध टावर को अपराह्न ढाई बजे ढहाया जाएगा।