राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य का निधन

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 06:19 PM (IST)

अयोध्याः श्रीरामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य तथा सुग्रीव किला के महंत जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य का शनिवार को निधन हो गया। वह करीब 99 साल के थे।  सुग्रीव किला से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य के सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें दवा देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने दवा दी और उन्हें सुग्रीव किला ले जाने को कहा। जगद्गुरु को सुग्रीव किला लाया गया और वहां उनका निधन हो गया।

श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एवं मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास ने जगद्गुरू पुरुषोत्तमाचार्य जी को धार्मिक जीवन मूल्यों को संरक्षण प्रदान करने वाला कर्मयोगी बताया। उन्होंने कहा कि उनका निधन अयोध्या धाम सहित संपूर्ण धार्मिक जगत के लिए क्षति है। वहीं विहिप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने जगद्गुरु को लोक कल्याणकारी तथा सामाजिक उत्थान के प्रति संवेदनशील बताया और उनके निधन को संगठन की बड़ी क्षति बताया।  

वहीं, विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि संगठन की अयोध्या में स्थापना और 1984 से श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनके मठ और महाराज की केंद्रीय भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने हिंदुओं का मार्गदर्शन किया। पुरुषोत्तमाचार्य की अंतिम शोभा यात्रा 10 मार्च को सुग्रीव किला से निकाली जाएगी। जो अयोध्या के मुख्य मार्गों से होते हुए सरयू तट पर पहुंचेगी और वहां पर अंतिम संस्कार होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static