दुर्गा पंडाल में भीड़ का फायदा उठाकर एक शख्स ने छुए काजोल के ब्रेस्ट, सन्न रह गई एक्ट्रेस, अश्लील हरकत पर फैंस बोले- वहीं चपेट क्यों नहीं मारी?
punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 01:29 PM (IST)

UP Desk : नॉर्थ मुंबई में स्थित प्रसिद्ध सर्बजनिन दुर्गा पंडाल जोकि अपनी भव्यता और सेलिब्रिटी उपस्थिति के लिए जानी जाती है, उसकी रौनक के बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल के साथ एक शर्मनाक घटना हुई। लाल और सफेद बंगाली साड़ी में बेहद खुश नजर आ रहीं काजोल का चेहरा अचानक ही सन्न रह गया, जब भीड़ का फायदा उठाते हुए एक शख्स ने उनके साथ अनुचित तरीके से छेड़छाड़ की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
काजोल के साथ क्या हुआ?
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंदूर खेला के दौरान काजोल सीढ़ियों से उतर रही थीं। तभी एक शख्स ने उनके ब्रेस्ट को छू लिया। काजोल ने तुरंत उस शख्स को पीछे हटने के लिए कहा, लेकिन इस घटना ने उन्हें चौंका दिया। उनकी खुशी भरे पल को अचानक बदल दिया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया गुस्सा और निराशा
काजोल के साथ हुई इस बदसलूकी का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा और निराशा जताते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "किसी महिला के लिए ये बेहद शॉकिंग है।" वहीं, एक अन्य ने सवाल उठाया, "वहीं चपेट क्यों नहीं मारी?"