टेरर फंडिंग केस के आरोपी ने ज्वाइन किया BJP, सांसद संगम लाल गुप्ता ने पहनाया पार्टी का पट्टा

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 03:23 PM (IST)

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में BJP प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने टेरर फंडिंग केस के आरोपी संजय सरोज को पार्टी में शामिल कराया है। बता दें कि 25 मार्च 2018 को यूपी ATS ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार किए। दावा किया कि ये लोग टेरर फंडिंग से जुड़े थे। आरोपियों में संजय सरोज भी था। संजय फिलहाल जमानत पर है।

PunjabKesari

सपा ने टिकट देने से किया था मना
आपको बता दें कि संजय ने शुरुआत में SP से चेयरमैन का टिकट पाने का प्रयास किया, लेकिन टेरर फंडिंग आरोपों के चलते SP ने किनारा कर लिया। संजय की भाभी नीलम सरोज नगर पंचायत चेयरमैन का निर्दलीय चुनाव लड़ीं और जीत गईं। अब वो भी BJP में शामिल हो गई हैं।

आतंकवादियों को फंड मुहैया कराने वाले जिले के आतंकवादियों को यूपी एटीएस ने मार्च 2018 गिरफ्तार कर किया था।  जिसमें नगर कोतवाली छेत्र के भगेसरा गाँव के संजय सरोज था। जानकारी के अनुसार 15 वर्ष तक पंजाब में पिता के साथ रहता संजय सरोज था और वही से वह आतंकवादियों से सम्पर्क में आया था। पंजाब में ही संजय कई बैंक, एटीएम कार्ड लूट जैसे कई मामले में जेल भी जा चुका है । बचपन मे  इसकी माली हालत ठीक नहीं थी लेकिन 2015 के बाद आलिशान मकान और लग्ज़री गाड़ियों के साथ वह चलने लगा और आज उसकी पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष है। मार्च 2018 को  यूपीएटीएस ने संजय  गिरफ्तार किया था। 

हालांकि नगर पंचायत के चुनाव में वह समाजवादी पार्टी से टिकट के दावेदारी भी किया था लेकिन आतंकवाद,टेरर फंडिंग जैसे संवेदनशील कारणों से समाजवादी पार्टी ने उसे टिकट नहीं दिया और उसकी भाभीा नीलिमा सरोज को उम्मीदवार बनाया और वह भारी मतों से चुनाव जीत कर वर्तमान में नगर पंचायत पिरथी गंज की अध्यक्ष है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static