देशभर में अराजकता का माहौल: मुलायम

punjabkesari.in Monday, Aug 06, 2018 - 07:33 AM (IST)

लखनऊ: देश के मौजूदा हालात बहुत खराब हैं। जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चापलूसों की बात सुनी जा रही है, पूरे देश में अराजकता का माहौल है। ये बातें पूर्व सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह ने जनेश्वर मिश्र की जयंती समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि शिक्षक-वकील और छात्र सब दुखी हैं। किसी के लिए काम नहीं है। आज कोई भी सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। मुलायम सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वादा करने के बाद वादा निभाना चाहिए। समाजवादी पार्टी जुमला पार्टी नहीं है। समाजवादी लोगों ने बहुत संघर्ष किया है। सिंह ने कहा कि अन्याय का विरोध न्याय का साथ यही नारा होना चाहिए। यह संघर्ष की पार्टी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static