ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथियों ने महिला को बनाया हवस का शिकार, सड़क किनारे फेंक कर फरार
punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 02:37 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरसअल, हैवानियत की घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब महिला देर रात अपने घर आटों से लौट रही थी। आरोपीयों ने घटना को अंजाम देकर उसे गंभीर हालत में उसे सड़क किनारे फेंक कर मौके से फरार हो गए। किसी तरह से पीड़ित ने मामले की जानकारी 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन- फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक मामला अकराबाद थाना क्षेत्र के नानऊ इलाके की बताई जा रही है। दरअसल, महिला अपने पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। लेकिन वह किसी काम से अकेली ही गांव आ रही थी। पीड़िता की मानें तो वह गांधी पार्क बस अड्डे से उसके अकराबाद जाने के लिए एक ऑटो में बैठी। इसमें ड्राइवर के अलावा पहले से तीन अन्य लोग सवार थे। पीड़िता के मुताबिक रास्ते में एक व्यक्ति उतर गया। इसके बाद ऑटो चालक व उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 20 हजार रुपये से भरा पर्स लूट लिया। पीड़िता ने इसका विरोध किया। आरोपियों ने मारपीट कर मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया महिला की तहरीर पर अज्ञात के आटों चालक और उसके दो साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान के पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।