सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार, जानिए वजह

punjabkesari.in Saturday, Nov 23, 2019 - 12:50 PM (IST)

मथुराः शादी जिंदगी का वह पल होता है जिसकी तैयारी न जाने कितने दिनों पहले से शुरू हो जाती है। मगर मथुरा के एक सजे-धजे मंडप में लोग उस वक्त हैरान हो गए जब दुल्हन ने शराबी दुल्हे को अपना पति बनाने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि दुल्हा शराबी है। बारात बिना शादी के वापस लौट गई।

बता दें कि मामला यमुना पार का है। जहां गोकुल के लड़के की शादी मथुरा की लड़की के साथ तय हुई थी। बारात मजे के साथ पहुंच गई थी। जिसमें लड़के ने शराब पी रखी थी। लड़की वालों ने इस बात की शिकायत किया की लड़का शराबी है। मगर लड़का पक्ष शादी को लेकर अड़ा रहा। जब दुल्हन को इस बात की भनक पड़ी तो दुल्हन गुस्से से लाल हो गई। लड़की ने तुरंत ही शादी से इंकार कर दिया। लड़की के इंकार ने वरपक्ष का होश उड़ाकर रख दिया। लड़का पक्ष ने बहुत समझाने का प्रयास किया। दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। इधर बारात बिना दुल्हन के लौटने से तरह-तरह की बातें हवाओं में तैरती रही।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static