सिपाही ने झांसा देकर महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी सिपाही निलंबित

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 07:18 PM (IST)

अंबेडकरनगर: अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली यूपी ने वर्दी को फिर दागदार बना दिया है।  दरअसल, जिले की इब्राहिमपुर थाने में तैनात सिपाही ने एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी दिनों से शारीरिक संबंध बना रहा था। पीड़िता के मुताबिक आरोपी सिपाही की चुनाव में ड्यूटी में गैर गया हुआ था। उसके बाद उसने उसे छोड़ दिया।  पीड़ित महिला ने सिपाही के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक मामला अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाने का बताया जा रहा है। वहां पर बाराबंकी जिले की रहने वाली महिला ने जौनपुर के सिपाही शिवम सिंह यादव पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।  एसपी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक आरोपी सिपाही 24 फरवरी को चुनाव ड्यूटी के बाद से फरार चल रहा है। एक महीने से अनुपस्थित चल रहे सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static