सपा के पूर्व विधायक के बेटे पर युवती ने लगाया धर्मांतरण से लेकर रेप का आरोप, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 01:29 PM (IST)

प्रयागराजः समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कवि अहमद पर एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने कवि अहमद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। वहीं, अब न्यायालय जल्द ही इस मामले में अहमद की गिरफ्तारी का आदेश दे सकती है। 

जानकारी के अनुसार, कैंट की रहने वाली युवती ब्यूटी कॉन्टेस्ट की तैयारी करने के लिए 2018 में जिम खोला था। युवती ने बताया कि इस दौरान सपा पार्टी के पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कवि अहमद उसे हिंदू बनकर मिले । उसने युवती से कहा हम बिजनेस पार्टनर बनकर इस जिम का विस्तार कर सकते हैं। जिसके बाद उसने युवती को मीटिंग करने के बहाने बुलाया और उसने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह युवती को वीडियो वायरल करने की धमके देने लगा। कवि अहमद ने युवती को 2 सितंबर 2021 को सिविल लाइंस के पीवीआर के पास दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पिस्टल से जान से मारने की धमकी भी दी थी।

वहीं, पीड़िता ने सिविल लाइंस के थाने में 12 सितंबर 2021 को कवि अहमद के खिलाफ धर्म बदलने का दबाव बनाते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते पुलिस ने  कवि अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में न्यायालय जल्द ही कवि अहमद की गिरफ्तारी का आदेश दे सकती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static