उपचुनाव के बाद बोले अखिलेश-पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाए 2022 में बनेगी सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2020 - 06:50 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में जनता द्वारा समर्थन देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम और निष्ठा से काम करने, समाजवादी सरकार के कामों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर, गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रिय होने को भी कहा।

 उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथस्तर तक मजबूती देकर ही हम झूठ, फरेब और धांधली की राजनीति का मुकाबला कर सकेंगे। हमारा एजेंडा प्रदेश के सर्वतोमुखी विकास का है और इसके लिए 2022 में समाजवादी सरकार बनाना आवश्यक है। यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है। मतदान में धांधली से मतदाता के अधिकार पर चोट पहुंचती है। इससे लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट होती है। हमें इन स्थितियों के प्रति सावधान रहना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static