सुहागरात पर दूल्हा हुआ खून-खून: चीख-पुकार सुन दौड़े-दौड़े पहुंचे परिजन, अंदर का नजारा देख पैरों तले खिसकी जमीन, खुला दुल्हन का गुपचुप वाला राज....

punjabkesari.in Sunday, Jun 08, 2025 - 12:34 PM (IST)

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सुहागरात के समय दुल्हन ने दूल्हे के नाजुक अंगों में चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। युवक लहुलुहान हातल में कमरे में पड़ा था। घायल को घरवालों ने कौशांबी जिले के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। दोनों पक्ष लड़की को मंदबुद्धि होना बता रहे हैं। 

पूरा मामला जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी 21 वर्षीय  युवक की चार महीने पहले कौशांबी जिले के एक गांव की रहने वाली युवती से सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हुई थी। दूल्हा पक्ष पांच जून को बरात लेकर कौशांबी गया और छह जून को दुल्हन की विदाई हुई। ससुराल में दूल्हा रात करीब दो बजे सुहागरात के लिए कमरे में गया तो किसी बात को लेकर दुल्हन भड़क उठी। दुल्हन ने कमरे में रखे चाकू से दूल्हे के नाजुक अंगों पर वार कर उसे घायल कर दिया। 

इस पूरे मामले को लेकर क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुन्दर यादव ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए हैं। युवती को मानसिक बीमार बताया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static