गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया, शराब पी और फिर कर दी हत्या; रात भर लाश के बगल में सोता रहा! मर्डर की कहानी जान सन्न रह जाएंगे आप

punjabkesari.in Tuesday, Jan 13, 2026 - 12:04 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश  के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक होटल में एक 35 साल की युवती का शव मिला। जिसका नाम आरती था। यह घटना शनिवार रात करीब 12 बजे के आसपास की है। आरती के शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

अब जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला पटेलनगर स्थित होटल न्यू रॉयल किंग का है। यहां पर ही पुलिस को आरती का शव मिला था। पुलिस ने जांच कर मामले में आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरती की शादी सेवानगर नंदग्राम में उसके मोहल्ले में ही रहने वाले रोहित से हुई थी। तीन साल पहले उसकी दोस्ती आरती से हई थी। जिसके बाद दोनों में अफेयर हो गया। करीब दो साल पहले रोहित की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अक्‍सर आरती से मिलने लगा। 

दोनों होटल के कमरे में पहुंचे और फिर...
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 10 जनवरी की रात वह आरती के साथ होटल न्यू रॉयल किंग में रुका था। इस दौरान दोनों ने शराब पी। फिर दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तभी आरती ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसने गुस्से में आकर कोहनी और मुक्के मारने शुरू कर दिए। जिस पर आरती ने उसका मुंह नोच लिया। इसके बाद उसे और गुस्सा आया और उसने अपना आपा खो दिया और आरती की पसलियों पर मुक्के और कोहनियों से कई वार किए, इससे उसकी मौत हो चुकी थी। 

पूरी रात शव के पास सोया आरोपी 
आरोपी ने बताया उसने आरती को हिला देखा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद वो पूरी रात शव के पास ही सोया।सुबह आंख खुली तो होटल से जाने लगा। वह कुछ घबराया हुआ भी था। इस पर होटल वालों ने कारण पूछा। इससे वह और घबरा गया। इसके बाद होटल वालों ने उसे रोका और गेट बंद कर दिया। तब उसने झूठ बोला कि पता नही मेरी महिला मित्र को क्या हो गया है, वह उठ नहीं रही है। पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने पूछताछ की तो पहले तो आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन फिर सख्ती करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static