प्रेमी की बेवफाई न बर्दाश्त कर सकी छात्रा, मौत को लगाया गले

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 03:16 PM (IST)

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने प्रेम-प्रसंग के चलते आज अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस?
थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि छात्रा ने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह एक स्कूल में पढ़ती थी और एक युवक से प्रेम करती थी। प्रेम में विफल होने पर उसने आत्महत्या कर ली।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें..... UP Police भर्ती परीक्षा रद्द: दोबारा परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को मिलेगा फ्री बस सेवा, युवाओं के हित में CM का बड़ा फैसला
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है।  सीएम योगी ने परीक्षा की सुचिता को भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं को भारोस दिलाते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ 6 माह के भीतर ही दोबारा परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। दोबारा भर्ती परीक्षा में शामिल होने के दौरान युवाओं को फ्री बस सेवा दी जाएगी।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
- Umesh Pal Murder Case: उमेशपाल की हत्या को बीत गया एक साल, शाइस्ता परवीन समेत 6 आरोपी अभी भी फरार

 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुचर्चित मामला उमेशपाल हत्याकांड को अब एक साल बीत चुका है। बीते साल 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान बम भी फेंके गए थे। इस हत्याकांड के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की गई। लेकिन कई इनामी आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static