‘यूपी के दो लड़के'' राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे ‘खटाखट खटाखट'': राहुल गांधी

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2024 - 10:39 AM (IST)

UP News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। जिस पर राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि ‘‘यूपी के दो लड़के'' हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान ‘खटाखट खटाखट' बनाएंगे। बता दें कि कल यानी 19 जून को राहुल गांधी का जन्मदिन था।

 


राहुल गांधी ने किया ट्वीट
अखिलेश यादव ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'' यादव के पोस्ट को फिर से साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद अखिलेश यादव जी। ‘यूपी के दो लड़के' हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे- खटाखट खटाखट!''

यूपी के दो लड़के कहकर चलाया गया था प्रचार अभियान
हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया। सपा ने उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीट में से 37 और कांग्रेस ने छह सीट जीतीं। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के समय भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन था और उसी समय राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी को ‘यूपी के दो लड़के' कहकर प्रचार अभियान चलाया गया था, हालांकि उस समय यह गठबंधन विफल रहा था।

यह भी पढ़ेंः 'BJP के राज में पेपर माफिया एक के बाद एक, हर एग्जाम में कर रहा धांधली', UGC- NET की परीक्षा रद्द होने पर बोले अखिलेश
केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा को साइबर अपराध एजेंसी की एक रिपोर्ट मिलने के बाद रद्द कर दिया। इस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए है और उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि ''और अब गड़बड़ी की खबर के बाद UGC- NET की परीक्षा भी रद्द कर दी गयी है। भाजपा के राज में पेपर माफिया एक के बाद एक, हर एग्जाम में धांधली कर रहा है। ये देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है।''

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static