बेवफा पत्नी ने पति और 2 सौतेले बेटों का रेत दिया गला, बोली- बेटी पर रखता था गलत नजर

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 04:42 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां इश्क में पगलाई एक पत्नी ने ने अपने पति और दो सौतेले मासूम बेटों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह भागी भी नहीं, बल्कि घर में ही बैठी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घर के अंदर का नजारा देख दंग रह गई। घर में महिला का पति और उसके बेटे खून से लथपथ तड़प रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को अस्पताल भर्ती कराया। जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
PunjabKesari
जानिए क्या है मामला? 
घटना सहबाजगंज इलाके के साहबगंज में रात 1.30 बजे की है। पुलिस जांच में प्राथमिक जांच में ये पाया गया कि प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने पर पति की हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता के रूप में हुई है। वह सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं पांच के सहबाज गंज में परिवार के साथ रहते थे। पहली पत्नी की मौत के बाद अवधेश ने दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी से पैदा हुए दोनों बेटों आर्यन व पीहू उर्फ आरो के साथ रहते थे।
PunjabKesari
प्रेम प्रसंग की वजह से की पत्नी और बच्चों की हत्या 
पुलिस के मुताबिक, अवधेश ने 8 महीने पहले ही आरोपी महिला नीलम के साथ दूसरी शादी की है। नीलम की भी यह दूसरी शादी है और उसे पहले पति से एक बेटी भी है और दोनों अवधेश के साथ एक ही घर में रहते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस शादी के बाद भी नीलम किसी अन्य युवक के संपर्क में थी। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के अवैध संबंधों को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद ही महिला ने पति और बच्चों को मार डाला। आशंका है कि इसी प्रेम प्रसंग की वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है।
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस? 
इस बारे SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जब पूछताछ की गई तो पता चला कि महिला ने ही अपने पति और बेटों की हत्या की है। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि महिला की एक बेटी है। जिस पर उसका पति अवधेश गलत नीयत रखता था। इस बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद भी होता था। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static