Basti Road Accident: अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 2 महिलाओं की मौत
punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2023 - 12:39 PM (IST)

Basti Road Accident: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हरैया थाना क्षेत्र में रविवार को मोटरसाइकिल सवार 3 व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंजरिया गांव के समीप यह दुर्घटना हुई। पैकोलिया थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी शोहरता देवी (45),फूला देवी (50) तथा पतिराम मोटर साइकिल से अयोध्या मे सरयू नदी मे स्नान करने के लिए गए थे। वापस आते समय जब वह बंजरिया गांव के पास पहुंचे तो तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने शोहरता देवी (45) तथा फूला देवी (50) को मृत घोषित कर दिया और घायल पतिराम की हालत बिगड़ते देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों द्वारा घायल का इलाज कराने के लिए लखनऊ ले जाया गया है, जहां पर स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें....
- अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो माइक लेकर पेड़ पर चढ़ गया BJP नेता, फिर पुलिस ने ऐसे उतारा नीचे
- बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी की फिर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने का दिया आदेश
एक हफ्ते पहले शोहरता देवी के पति की हुई थी मौत
परिजनों ने बताया है कि शोहरता देवी के पति लल्लन प्रसाद यादव की पिछले हफ्ते आकस्मिक मौत हो गई थी। जिनका क्रिया कर्म रीति रिवाज से किया जा रहा था। आज मृत पति के फूल सरयू नदी में डालने के लिए शोहरता देवी अयोध्या गई थी।