UP Crime News: महिला की खंभे से बांधकर पिटाई...वीडियो वायरल, एक महिला समेत 5 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2023 - 12:12 PM (IST)

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने एक महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें...
सहेली पर आया दिल तो घर से भागी 3 बच्चों की मां, थाने पहुंचा पति


जानें क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक (SP) चक्रेश मिश्रा ने शनिवार को बताया कि जुनावई थाना क्षेत्र के विरकवारी गांव में 26 अप्रैल को आपसी मारपीट की सूचना मिलने के बाद पीड़िता सुनीता (35) की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के उद्देश्य से अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत रजनेश, राजकुमार, राजू, छोटे और 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो सार्वजनिक हुआ। जिसमें विरकवारी गांव के उसी मामले में कुछ लोगों को एक महिला (सुनीता) को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करते देखा जा सकता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें...
- BJP ने कहा- समाजवादी पार्टी कंफ्यूज, नहीं कर पा रही तय कि उसे करना क्या है...

जमीन को लेकर हुआ था विवाद!
SP के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में धारा 54, 342, 147 और 149 जोड़ दी गई है। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर एक महिला समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान शेरी, स्‍योराज, भूरे, विरोज और मंजू के रूप में हुई है। SP के अनुसार, पहले जिन 4 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि एक ही जाति के दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static