UP Election 2022: नितिन अग्रवाल ने सपा और विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 05:56 PM (IST)

लखनऊ: यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है, जहां लगातार बीजेपी के खेमे से नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे थे, वहीं बीजेपी ने भी बड़ा दांव खेला है। विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सपा और विधानसभा उपाध्यक्ष पद से आज इस्तीफा दे दिया है। अब वह अधिकृत रूप से भाजपा में शामिल होंगे और आधिकारिक रूप से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
PunjabKesari
बता दें कि हरदोई सदर सीट से सपा (समाजवादी पार्टी) विधायक नितिन के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) से चुनाव लड़ने की संभावना है। नितिन ने विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए त्याग पत्र में कहा कि वह विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे गए इस्तीफे में कहा है कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। नितिन के भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। नितिन 2017 के विधानसभा चुनाव में हरदोई सदर सीट से सपा के विधायक चुने गए थे। उनके पिता पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल 2018 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद से ही नितिन भी बागी हो गए थे। नितिन को पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया था।

उधर, सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गईं हैं। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में अपर्णा यादव ने भगवा दल का दामन थाम लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static