एक्शन में यूपी पुलिस! अब श्रीकांत त्यागी के मददगारों का लगेगा अगला नंबर, खंगाले जा रहे हैं रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 01:05 PM (IST)

नोएडा: महिला से बदसलूकी करने का वाला 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी के पीछे बीते 6 दिनों से पुलिस दबिश दे रही थी, लेकिन अब वह पुलिस के हथकंडे चढ़ गया है। यूपी पुलिस ने बीते मंगलवार को श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अब पुलिस की नजर श्रीकांत त्यागी के मददगारों पर है। पुलिस श्रीकांत त्यागी के मददगार और दोस्तों की तलाश में जुटी हुई है।

बता दें कि श्रीकांत त्यागी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गालीबाज नेता से गैंगेस्टर बने श्रीकांत त्यागी की आपराधिक कड़ियां पुलिस जोड़ने में लगी है, ताकि कोर्ट में उसके खिलाफ मजबूती से पक्ष रखा जा सके। इस दौरान पुलिस श्रीकांत त्यागी के मददगार और दोस्तों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, जिन्होंने उनके फरार होने पर साथ दिया।

इस दौरान शासन स्तर ने भी मददगारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस मामले में अब तक श्रीकांत त्यागी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वहीं, श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है और सहयोगी राहुल पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। नोएडा के फेज-2 थाना अध्यक्ष परमहंस तिवारी के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी के जिन लोगों ने फरारी दौरान मदद की, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी ने ओमैक्स सोसाइटी में अपने घर के पीछे करीब 200 यार्ड में अवैध कब्ज़ा कर पक्का निर्माण करवा रखा था। प्रशासन ने ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में स्थित श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर के अवैध कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया है।। इसके साथ ही उनकी संपत्ति को भी कुर्क कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static