UP Politics News: जयंत चौधरी 28 मार्च को करेंगे लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज, अमरोहा और बिजनौर में जनसभा कर बनाएंगे माहौल

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 10:26 AM (IST)

UP Politics News: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह लोकसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 28 मार्च को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि चौधरी 28 मार्च को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में दोपहर 12 बजे वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के सामने स्थित मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

अमरोहा और बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे जयंत चौधरी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि इसी दिन दोपहर 1.45 बजे बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में हिन्दू इंटर कॉलेज मैदान चांदपुर बिजनौर में राजग प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दुबे ने कहा कि एक तरफ इण्डिया समूह अभी तक यूपी में प्रत्याशी तक नहीं ढूंढ पाया हैं और दूसरी तरफ रालोद ने प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी ने अपनी प्रदेश इकाई व सभी जिला, महानगर अध्यक्षों को राजग प्रत्याशियों के पक्ष में मजबूती से जुटने को कहा है।

उत्तर प्रदेश में आरएलडी ने बीजेपी के साथ किया है गठबंधन
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में आरएलडी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है। एनडीए ने गठबंधन में रालोद को 2 लोकसभा सीटें दी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में आरएलडी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन था, लेकिन वर्तमान में रालोद के 9 विधायक हैं। भाजपा गठबंधन में आने के बाद आरएलडी के एक विधायक प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बनाने में भी सफल हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static