स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार के मामले में देश में अव्वल बना यूपी, दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में हुआ सम्मानित

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 11:49 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करने का दावा करते हुए कहा है कि उप्र करीब दो करोड़ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता खोलने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।       
PunjabKesari
सोमवार को दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार के लिए उप्र को सम्मानित किया गया। देश में स्वास्थ्य सेवाओं में सर्वाधिक सुधार करने वाला पहला राज्य उत्तर प्रदेश हो गया है। आरोग्य मंथन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को ‘आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार 2022' से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश करीब दो करोड़ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता खोलने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।       
PunjabKesari
योगी सरकार का दावा है कि पिछले साढ़े पांच वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उसी का नतीजा है कि स्वास्थ्य सुविधा रजिस्टर में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुविधा रजिस्टर में 28,728 स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के साथ उत्तर प्रदेश देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य है। इस मामले में कर्नाटक 23,828, आंध्र प्रदेश 13,335, महाराष्ट्र 12,902, बिहार 12,453, मध्य प्रदेश 12,268, पश्चिम बंगाल 11,607, छत्तीसगढ़ 9349, तेलंगाना 7988 और गुजरात 7791 सुविधाओं तक ही सीमित हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static