गर्मी का सितम जारी: आने वाले पांच दिनों में और बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2024 - 12:37 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। दोपहर के वक्त पड़ गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। वहीं, आसमान से बरसती आग और गर्म हवा के थपेड़ो से लोगों का हाल बेहाल है। इसी के चलते मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों में ये गर्मी और भी बढ़ेगी। वहीं, मंगलवार को पूरे प्रदेश में आगरा का तापमान सबसे अधिक 47.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

यूपी के इन जिलों लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज 22 मई को प्रदेश के कई इलाको में लू चलने की चेतावनी दी है। लखीमपुर खीरी और फर्रुखाबाद के आस पास के इलाके में रात सर्वाधिक गर्म हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। जिनमें शामली, बांदा, मेरठ ,कासगंज, एटा, शाहजहांपुर, बदायूं, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत कई अन्य इलाके शामिल हैं।

सबसे गर्म रहा आगरा
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हरदोई में अधिकतम तापमान 39.5 जबकि न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 37 न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी कड़ी में पूरे प्रदेश में आगरा का तापमान सबसे अधिक 47.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

ये भी पढ़ें.....
- '4 जून भीख मांगेगा विपक्ष...', जौनपुर में बोले CM योगी, कहा- सपा-कांग्रेस के लोगों को शर्म नहीं आती है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने जौनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि 4 जून को विपक्ष भीख मांगेगा। सपा-कांग्रेस के लोगों को शर्म नहीं आती है। अब तो सपा और कांग्रेस की स्थिति ये है कि जब वे सत्ता से कोसों दूर हैं तब वे अपने नेता का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static