UP: लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 24, 2018 - 10:47 AM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक लड़की से छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। लड़की युवकों से रहम की भीख मांग रही थी लेकिन दरिंदे उसे झाड़ियों की पीछे ले गए।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र का है। यहां की निवासी एक नाबालिग पिछली 12 जुलाई की दोपहर को खाना देने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में उसे गांव का ही बाइक सवार युवक मिला। मां के पास छोड़ने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया। इसी बीच गांव के पास जंगल के रास्ते में कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद युवक छेड़खानी कर गाली गलौज करने लगे और साथ ही मारपीट का भी प्रयास किया।
PunjabKesari
यह वीडियो वायरल होने के संबंध में डीआईजी सुभाष सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा सभी पर सख्त कार्रवाई होगी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static