Viral Video: बालकनी में खड़ी थी मां तभी हाथ से गिर गया बच्चा, आगे जो हुआ...रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Jun 07, 2025 - 12:40 PM (IST)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो देखने को मिल रही है, जिन्हें देखकर लोगों के होश उड़ रहे है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल, बताया जा रहा है कि एक मां बालकनी में अपने बच्चे के साथ खड़ी थी। तभी अचानक बच्चा उसके हाथ से गिर गया। हाथ से गिरने के बाद बच्चा ऊंची बिल्डिंग की छत से फिसलकर नीचे लटक गया। इसका वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

बच्चे को लटका देखकर लोगों में मची अफरा-तफरी 
बताया जा रहा है कि मां बालकनी में खड़ी थी, उसकी गोद में बच्चा था। अचानक बच्चा गोद से फिसल गया और नीचे गिर गया। बालकनी के नीचे एक प्लास्टिक की शीट लगी हुई थी। बच्चा शीट से फिसलते हुए वह छत के किनारे लटक गया। इस स्थिति में लटकते हुए बच्चे को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और बच्चे को बचाने की कोशिश करने लगे।

देखिए वीडियो...

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by غاده الشرقيه (@gh2ad2ah)


इस तरह बचाई बच्चे की जान
किनारे पर लटकते हुए बच्चे को देखकर लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। कुछ लोग छत के नीचे चादर तानकर खड़े हो गए, ताकि बच्चा गिरे तो उसे चोट न पहुंचे। वहीं, कुछ लोग खिड़की से बाहर निकलकर बच्चे को पकड़ने की कोशिश करने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक खिड़की से बाहर झुककर बच्चे तक पहुंचता है और उसे मजबूती से पकड़कर ऊपर खींच लेता है। वीडियो को gh2ad2ah नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है और बच्चे को बचाने वालों की तारीफ कर रहे है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static