जल संस्थान ने दी सुविधा! लाइन में लगने की बजाय घर बैठे पानी का बिल जमा करा सकते हैं

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 05:48 PM (IST)

झांसी: जो लोग लंबी लाइनों में लगकर पानी का बिल जमा करते हैं। उनके लिए उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से राहत भरी खबर आई  है। यहां जल संस्थान ने यह सुविधा दी कि अब पानी के बिल के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। अब पानी का बिल ऑनलाइन जमा करा सकते हैं।

उपभोक्ता जल संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट jdjsjhansi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से बिल जमा कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को सिर्फ अपनी जलकल आईडी डालनी होगी। यह आईडी डालते ही आपका पूरा बिल आपको दिखाई देने लग जाएगा। जिसे आप ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। अगर आपको अपनी जलकल आईडी नहीं पता है तो एक्जीक्यूटिव इंजीनियर से मिलकर इसे पता कर सकते हैं।

पहले उपभोक्ताओं के घर पर बिल कर्मचारियों की माध्यम से बिल पहुंचाया जाता था। वहीं, अब बताया जा रहा है कि जल संस्थान में स्टाफ की कमी आ गई है। जिससे लोगों के घर तक बिल नहीं पहुंच पा रहा था। इस वजह से वसूली नहीं हो पाती थी। इन सभी को देखते हुए जल संस्थान ने डिजिटल माध्यम को अपनाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static