BIG BREAKING: बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 11:28 AM (IST)

लखनऊ: बुलंदशहर में हाल ही में भीड़ के हिंसक हो जाने की घटना के मुख्य आरोपी योगेश राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हिंसा में एक पुलिस निरीक्षक एवं एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि बजरंग दल का स्थानीय संयोजक राज पिछले साल 3 दिसंबर को हुई हिंसा के बाद से फरार था। उसे बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर खुर्जा टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया गया।

PunjabKesariइससे पहले बुधवार सुबह हिंसा के आरोपी सतीश एवं विनीत और गोकशी मामले के आरोपी अजहर ने बुलंदशहर की स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। क्षेत्राधिकारी (स्याना) राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने गुरुवार सुबह बताया कि यहां योगेश राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी चिकित्सीय जांच कराई जा रही है और कुछ समय बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उसे आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

PunjabKesariउल्लेखनीय है कि भीड़़ की हिंसा के दौरान पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और 20 वर्षीय सुमित कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस हिंसा के लिए स्याना पुलिस थाने में 27 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राज की शिकायत पर पुलिस ने गोहत्या के लिए एक अलग प्राथमिकी दर्ज की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static