CM योगी और शाह के दौरे से पहले बदली पंडित दीनदयाल जंक्शन की काया

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 01:54 PM (IST)

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित मुगलसराय जंक्शन का नाम अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन हो गया है। बीते दिनों इस मुद्दे पर काफी राजनीति भी हुई थी। अब इस स्टेशन को भगवे रंग से रंगा जा रहा है। 5 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह चंदौली का दौरा करेंगे।
PunjabKesari
उससे पहले ही जंक्शन को नया रंग रूप दिया जा रहा है। बता दें कि नाम बदलने के इस फैसले के बाद विपक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। इसी क्रम में मुगलसराय स्टेशन पर लगे तमाम पुराने साइनबोर्ड को हटाकर नया साइनबोर्ड लगाने का काम पूरा किया गया। स्टेशन का नाम बदलने के बाद टिकट की बुकिंग के लिए स्टेशन का कोड जो कि एमजीएस है, से बदलकर डीडीयू कर दिया गया।
PunjabKesari
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के जमाने में दिल्ली-हावड़ा रूट पर बने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने की कवायद तब शुरू हुई थी जब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने का सुझाव केंद्र के पास भेजा था जिसे केंद्र ने स्वीकार कर लिया था। 1968 में मुगलसराय स्टेशन पर ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय मृत अवस्था में पाए गए थे।
PunjabKesari
इससे पहले केंद्र और राज्य सरकारें कई बड़ी योजनाओं को दीनदयाल उपाध्याय के नाम से घोषित कर चुकी है या चला रही है। दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और दीन याल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना केंद्र की ओर से घोषित कई योजनाओं में से कुछ बड़ी योजनाएं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static