सहारनपुर: यमुना नदी पुल के निर्माण के लिए योगी सरकार ने 60 करोड़ से अधिक धनराशि प्रदान की

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 08:48 PM (IST)

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर में लखनौती-मानपुर-दौलतपुर- करनाल मार्ग में यमुना नदी पर पुल के निर्माण कार्य के लिये 60 करोड़ 32 लाख 91 हजार की पुनरीक्षित वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सहारनपुर में यमुना नदी पर पुल के निर्माण के लिए सरकार ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

उन्होंने बताया कि राज्य सड़क निधि से गोरखपुर में नई बाजार बोहाबार मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुद्दढ़ीकरण के चालू कार्य के लिये पांच करोड़ रूपये की धनराशि का आवंटन शासन द्वारा किया गया है। इस कार्य की स्वीकृत लागत 14 करोड़ 47 लाख 20 हजार रूपये है। इसके सापेक्ष अब तक सात करोड़ 53 लाख 88 हजार की धनराशि का आवंटन किया जा चुका है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है।

 सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 99 सेतुओं के चालू कार्यों के लिये 105 करोड़ 86 लाख 32 हजार रूपये की धनराशि शासन द्वारा अवमुक्त की गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवंटित धनराशि का समय से सदुपयोग किया जाए तथा मानक व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित व अनुमोदित मानकों एवं विशिष्टियो के अनुरूप संपादित कराए जाएं ताकि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static