पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे राम-सीता, CM योगी ने किया भव्य स्वागत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 06, 2018 - 05:12 PM (IST)

अयोध्या: पूरा देश दीपावली के त्यौहार में मगन है। इस बीच श्रीराम की नगरी अयोध्या किसी दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे भगवान राम, सीता व लक्ष्मण के स्वरूप का भव्य स्वागत किया। सीएम ने उन्हें माला पहनाई और उनका राज्याभिषेक भी किया। इस दौरान योगी के साथ राज्यपाल राम नाईक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक भी मौजूद रहीं। 

PunjabKesariइससे पहले सीएम योगी ने दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला के साथ अयोध्या के क्वीन हो स्मारक का शिलान्यास किया। बता दें कि, देशी-विदेशी झांकियों का प्रदर्शन प्रारम्भ होने के साथ ही अयोध्या के भव्य आयोजन का प्रारम्भ हो गया है। अयोध्या में कोरिया, रूस, लाओस और ट्रिनिडाड के कलाकारों समेत कुल 500 लोक कलाकार भाग ले रहे हैं। शाम को पूरी नगरी दीपमय होकर राक्षसों का संहार करके लौटे प्रभु राम के ‘आगमन’ की खुशियां मनाएगी।
PunjabKesariशाम 6:15 से 6:45 बजे तक नया घाट पर सरयू का पूजन एवं आरती की जाएगी। सीएम योगी और कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला संयुक्त रूप से दीपदान करेंगे। इसके बाद राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। शाम 6:45 से 7:45 बजे तक राम की पैड़ी पर 3 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा, जो कि एक रिकॉर्ड होगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static