मेरठः जेठ ने महिला की दुष्कर्म के बाद की हत्या! नग्न अवस्था में मिला शव

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 05:24 PM (IST)

मेरठः मेरठ में एक युवक ने बीती दोपहर अपने छोटे भाई की पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से बाहर निकलकर लोगों से बोला- आज उसने झगड़ा मिटा दिया। आरोपी शराब के नशे में था। लोगों ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो वहां महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी और उसके भाईयों को हिरासत में ले लिया है। माना जा रहा है कि पहले महिला का रेप किया गया बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार घटना मेरठ के कोतवाली क्षेत्र की है। उमेश वर्मा अपने परिवार के साथ रहता है। बीती दोपहर उसकी पत्नी कोमल घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसका बड़ा भाई संजय घर पर पहुंचा। कुछ देर बार वह घर के बाहर आया और लोगों से कहने लगा क‍ि आज उसने कलेश खत्म कर दिया है, कोमल को मार दिया है। उसकी बात सुनकर लोग सकते में आ गए। कुछ लोग घर के अंदर गए तो वहां कोमल का नग्न अवस्था में शव पड़ा था। संजय शराब के नशे में था।

आसपास के लोगों ने किया पुलिस को सुचित
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोपी संजय को पुल‍िस ने अपनी हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर कोमल का पति उमेश भी घर पर पहुंचा। फ‍िर कुछ देर बाद उसके भाई विकास और भरत भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

रेप करने का किया प्रयास!
माना जा रहा है कि आरोपी संजय ने महिला की हत्या से पहले उसके साथ रेप का प्रयास किया। इसी वजह से उसने कोमल के कपड़े फाड़ दिए। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं एसआई महेश चंद्र का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल आरोपी और उसके भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज
इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि आरोपी संजय ने पूछताछ में बताया कि कोमल उस पर तांत्रिक क्रिया करा रही थी, जिससे उसका काम धंधा चौपट हो रहा था। थाना कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि कोमल के पिता तेजराम ने आरोपी संजय के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static