12 साल का बच्चा निकला डबल मर्डर और लूट का मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 04:30 PM (IST)

गाजियाबाद ( संजय मित्तल ): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डबल मर्डर के मामले के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ था। जिसमें पुलिस जांच कर रही थी। अब पुलिस ने बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि इस लूट और हत्याकांड का मास्टरमाइंड महज 12 साल का एक बच्चा था। पैसों के लिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

PunjabKesari

बता दें कि जिले के ट्रोनिका सिटी इलाके में 22 नवंबर को एक बुजुर्ग दंपत्ति इब्राहिम और हाजरा की हत्या कर दी गई थी। इसी के साथ घर में लूट भी हुई थी। पुलिस के लिए इस मामले का खुलासा करना चुनौतियों भरा था, लेकिन आज पुलिस ने इस मामले में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि लूट और डबल हत्याकांड को 4 लोगों ने अंजाम दिया था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड महज 12 साल का एक बच्चा था। यह 12 साल का बच्चा इलाके में कबाड़ी की फेरी लगाता है। मरने वाला इब्राहिम बड़ा कबाड़ी था। इस बच्चे को जानकारी हुई थी कि इब्राहिम ने बड़ा माल बेचा है। जिसके बाद उसके घर पर काफी पैसे हैं। जिसको लेकर उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया था।

PunjabKesari

पुलिस ने बच्चे और 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपी मंजेश और शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग बच्चा भी गिरफ्तार है। वहीं, एक आरोपी संदीप अभी फरार है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए 12 हजार एक मोबाइल एक सोने की चेन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक यह इनका पहला अपराध है। वहीं, महज 12 हजार रुपए, एक मोबाइल और एक चेन के लिए जिस तरीके से बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई इस बात से पुलिस और जनता भी हैरान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static