फिल्म इंडस्ट्री को फिर बड़ा झटका, कई कमाल फिल्में देने वाली दिग्गज एक्ट्रेस का निधन, रातोंरात हुईं थीं फेमस....

punjabkesari.in Sunday, Oct 05, 2025 - 05:11 PM (IST)

UP Desk : हिंदी फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्म निर्माता वी. शांताराम की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह हिंदी और मराठी दोनों सिनेमा की एक प्रसिद्ध अदाकारा थीं। उन्हें उनके अभिनय और नृत्य कौशल के लिए जाना जाता था। उनकी अदाकारी और नृत्य कौशल ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी है। संध्या को 1950 और 60 के दशक में वी. शांताराम की फिल्मों से ख्याति मिली। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 

बड़े पर्दे पर शास्त्रीय नृत्य को किया उजागर 
संध्या शांताराम की सबसे यादगार कृतियों में 1955 में आई "झनक झनक पायल बाजे" शामिल है, जिसने बड़े पर्दे पर शास्त्रीय नृत्य को उजागर किया। इसके बाद 1957 में आई "दो आंखें बारह हाथ", एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म बनी। जो भारतीय सिनेमा में एक मानक बनी हुई है। उन्होंने 1959 में आई फिल्म "नवरंग" में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। होली के त्योहार पर बजने वाले गानों में से एक है ‘अरे जा रे हट नटखट, ना छू मेरा घूंघट…’, इस गाने में संध्य ने ही अपने खास अंदाज से समा बांध दिया था। इस गाने के लिए उन्होंने असली हाथी और घोड़े के बीच डांस  किया था। रिलीज़ होने के 6 दशक बाद भी यह गाना सुपरहिट ही बना हुआ है। 

भारतीय राजनेता और क्रिकेट प्रशासक आशीष शेलार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मराठी में ट्वीट किया- "फिल्म पिंजरा में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध, प्रसिद्ध अभिनेत्री संध्या शांताराम जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। मराठी और हिंदी सिनेमा, दोनों में, उन्होंने अपने असाधारण अभिनय और नृत्य कौशल से दर्शकों पर एक अलग छाप छोड़ी।" संध्या शांताराम को हिंदी और मराठी सिनेमा के बीच सेतु का काम करने के लिए याद किया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static