आगामी विधानसभा चुनाव में फिर एक साथ हो सकते हैं अखिलेश और शिवपाल यादव!

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 10:56 AM (IST)

मथुरा: प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि अगर अखिलेश हमसे अलग ना हुए होते तो कई राज्यों में हमारी सरकार होती। उन्होंने कहा कि हम भाजपा और योगी की बी टीम नहीं हैं जो लोग आरोप लगा रहे हैं वह वैसे खुद होंगे। प्रसपा भाजपा के कार्यों की आलोचना करती है और योगी और मोदी ने अब तक क्या अच्छे कार्य किए सोच कर बताएंगे?

पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ब्रज प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया। इस दौरान शिवपाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने शुरू से ही आम आदमी को नुकसान पहुंचाने बाले काम किए, जिसमें चाहे नोटबंदी हो, जीएसटी हो या लॉकडाउन। भाजपा ने तब लॉकडाउन किया जब हजारो मरीज संक्रमित हो गए थे।

उन्होंने जहां किसान आंदोलन का समर्थन किया वहीं कहा कि वो और उनकी पार्टी किसान आंदोलन का पूरा समर्थन करती है। इसके साथ ही उन्होंने राकेश टिकैत से धरना स्थान पर जाकर समर्थन देने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने बड़ी बात कही कि आगामी चुनाव में वह चाहते हैं कि विपक्षी दल सभी एकजुट होकर  चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि प्रसपा, समाजवादी पार्टी या अन्य एक बड़े दल से समझौता कर छोटे-छोटे दलों को शामिल कर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर पिछले चुनाव में भी सभी साथ होते तो अब यूपी सहित 3 राज्यो में सपा की सरकार होती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static