पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर से मिले अखिलेश, लम्बे समय से हैं बीमार

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 04:47 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में  बसपा MLA सुखदेव राजभर से अखिलेश यादव ने मुलाकात की। इसे लेकर कर प्रदेश की राजनीति गरम हो गई है।  

बता दें कि बसपा MLA व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वरिष्ठ नेता सुखदेव राजभर काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं।  उन्होंने अखिलेश के नाम एक भावुक पत्र लिखा था। भावुक पत्र में उन्होंने अखिलेश  यादव को  देश का बड़ा नेता और नेकदिल वाला इंसान के साथ बताया था। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव विकास पुरुष  है। उन्होंने अपने पुत्र को अखिलेश के हवाले करते हुए समाज की सेवा करने की शिक्षा दी थी।

गौरतलब है कि सुखदेव राजभर बसपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उन्होंने विधायक के रूप में पांच कार्यकालों के लिए अपनी सेवाएं दीं।  लालगंज के विधायक के रूप में तीन कार्यकाल और दीदारगंज में दो कार्यकालों तक कार्य किया। वे वर्तमान में दीदारगंज के विधायक के रूप में कार्य करते हैं। वे 2007-2012 तक मायावती के शासन में उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static