जौनपुर में फिर चला बाबा का बुलडोजर: नजूल भूमि पर बनी ज्वेलरी शॉप ध्वस्त, भारी संख्या में फोर्स रही तैनात

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 01:54 PM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर स्थित नजूल की जमीन पर अवैध तरीके से निर्मित एक आभूषण प्रतिष्ठान को गुरूवार को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया। नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि कचहरी मार्ग पर बरनवाल ज्वैलर्स की दुकान नजूल की भूमि पर बनी हुई है। 39/1 गाटा संख्या से इसका उल्लेख खतौनी के कागजात में है। लगभग 45 वर्गमीटर में ये निर्माण हुआ है। 2016 में इस जमीन की रजिस्ट्री हुई थी और दिसंबर 2019 में ज्वैलरी शॉप का उद्घाटन हो गया था। इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में मामला चल रहा था।       

उन्होंने बताया कि नजूल की भूमि होने के कारण भवन मानचित्र को 8 मार्च 2019 को कार्यालय द्वारा निरस्त कर दिया गया था। इसके विरुद्ध उच्च न्यायालय में याचिका आयोजित की गई थी। उच्च न्यायालय के आदेश पर याचिकाकर्ता को विवादित स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य रोके जाने की नोटिस निर्गत की गई थी। बावजूद इसके न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर नजूल की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य पूरा किया गया। 22 जून 2021 को अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त किए जाने का आदेश पारित किया गया था।

सिटी मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने बताया कि नजूल की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया गया था। ध्वस्त करने के संदर्भ में नोटिस जारी कर दी गई थी। गुरुवार को पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध निर्माण कार्य पर बुलडोजर चला दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static