Basti Crime: रिश्ता शर्मसार! युवती ने पिता समेत 3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया रेप केस
punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 05:44 PM (IST)

Basti Crime: जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक किशोरी ने अपने पिता और बड़े पिता समेत दो अन्य लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी। कोर्ट के आदेश पर आरोपी पिता समेत 3 के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
मां और पिता झगड़े की वजह से अलग रहते हैं
बता दें कि यह घटना 24 दिसंबर 2022 की है। जहां पीड़िता ने जब थाने पर शिकायत की तो मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता ने थक हार कर कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पीड़िता के पिता, बड़े पिता समेत 2 अन्य लोगों के खिलाफ मुंडेरवा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ। गौरतलब है कि 21 वर्षीय पीड़िता की मां और पिता झगड़े की वजह से अलग रहते हैं। बीते 24 दिसंबर 2022 को पीड़िता अपने पैतृक निवास पर दिन में करीब 2 से 3 बजे के बीच गई थी। आरोपी पिता से बात चीत के दौरान एक शख्स ने कहा की घर के अंदर राशन रखा है। अपनी मां को दे देना जब पीड़िता घर के दरवाजे के पास पहुंची तो उस को जबरन घर के अंदर धक्का दे कर दरवाजा बंद कर दिया। घर के अंदर दो अन्य लोग पहले से मौजूद थे जिन्होंने लड़की को पकड़ लिया।
चाकू की नोक पर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के दौरान उसके साथ मार पीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया गया। धमकी दी गई की अगर पुलिस से शिकायत करोगी तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने थाने पर शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। डीआईजी, एसपी को शिकायती पत्र रजिस्ट्री की जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न हुई तो पीड़िता ने थक हार कर न्यायालय के शरण में गई। कोर्ट ने मामले को गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद मुंडेरवा थाने पर धारा 376डी, 377, 342, 323, 354ए, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।