नोएडा से बड़ी खबर: JDU नेता के बेटे को पुलिस ने सकुशल छुड़ाया, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 04:27 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा: बिहार के बांका जिले के जनता दल यूनाइटेड (Janata Dal United) के पूर्व जिलाध्यक्ष मेहराज खान के बेटे दिलवर खान को पुलिस सकुशल छुड़ा लिया है। किडनैपर्स से पुलिस की हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि 3 फरार हो गए। बता दें कि परी चौक के समीप से बदमाशों ने जदयू नेता के बेटे का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।

पुलिस की जांच में पता चला है कि पूर्व जिला अध्यक्ष मेहराज खान का बेटा दिलवर खान इस बार जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। वह पहली बार नोएडा और दिल्ली घूमने आया था। इसी दौरान रेकी कर उसका अपहरण कर लिया गया है। परिजनों की ओर से मामले की जानकारी ग्रेटर नोएडा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया। जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static