UP विधान सभा चुनाव 2022 में नहीं होगा कोई चमत्कार, BJP 350 सीटें जीतकर फिर बनाएगी सरकार: अजय मिश्रा

punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 05:48 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी आज कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ने कांग्रेस, बसपा, समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बसपा द्वारा चलाए जा रहे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को एक वर्ग विशेष का सम्मेलन बताया है। वहीं उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में हर वर्ग के बुद्धिजीवी वर्ग शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का उद्देश्य है कि सरकार का क्या लक्ष्य है। अजय मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी बसपा और कांग्रेस प्रबुद्ध वर्ग का असली मतलब नहीं समझते हैं। सभी दल प्रबुद्ध वर्ग में कुछ लोगों की ही बात कर रहे हैं जबकि बीजेपी पिछले काफी समय से समाज के प्रबुद्ध वर्ग को अपने साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी धर्म जाति की राजनीति नहीं करती है। पार्टी का लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास, इसी आधार पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में काम कर रही है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में सपा, बसपा,कांग्रेस के लिए कोई चमत्कार नहीं होने वाला है।

उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई पार्टी भाजपा को टक्कर देने वाली नहीं है। 2017, 2019 में सपा को हरा चुके है। मंत्री ने कहा कि बसपा ने 19 सीट जीती थी जबकि उसके आधे से ज्यादा विधायक उसे छोड़कर चले गए है। प्रियंका के लखनऊ दौरे तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है तो प्रियंका लखनऊ का दौरा करती है, इस से कुछ होने वाला नहीं है।  मिश्रा ने कहा कि 2019 में उनके पास दो पारिवारिक सीटें थी जिसे लोग कहते थे यह कांग्रेस की सीटें हैं। उसमें एक सीट पर 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है। बाकी जो 50 प्रतिशत बचा है उसका भी काम 2022 विधानसभा चुनाव में हो जाएगा। अखिलेश यादव के 400 सीट जीतने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि 40 का आंकड़ा पार कर जाएंगे तो उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने ने कहा कि भाजपा के साथ जनता खड़ी है। आने वाले चुनाव में 350 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी फिर सरकार बनाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static