''भाजपा फिर से जीतेगी और ‘सपा की गुंडागर्दी'' हारेगी'', केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 02:52 PM (IST)

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने तीखा पलटवार करते हुए दावा किया कि भाजपा फिर से चुनाव जीतेगी और ‘‘सपा की गुंडागर्दी'' फिर हारेगी।

PunjabKesari
यह बोले केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स' पर कहा, ‘‘सपा मुखिया अखिलेश यादव ध्यान रखें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत ही नहीं, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। भाजपा 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव (लोकसभा-विधानसभा) जीती और अब 2024 में भी जीतेगी! सपा की गुंडागर्दी फिर हारेगी! मोदी जी का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान! फिर एक बार मोदी सरकार।''

PunjabKesari
अखिलेश यादव ने कसा तंज
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोदी का नाम लिए बगैर इशारों में उनकी तुलना हिटलर से की थी। अखिलेश यादव ने कहा था, ‘‘जो लोग 2014 में (सत्ता में) आए थे, वे 2024 में (सत्ता से बाहर) जाने वाले हैं। कभी, 10 साल हिटलर का समय था। वह वहां 10 साल से ज्यादा नहीं रह सका। तो, अब इनके भी 10 साल भी पूरे हो गए हैं।'' एडोल्फ हिटलर दो अगस्त 1934 से 30 अप्रैल 1945 तक जर्मनी का फ्यूहरर (नेता) था। वह 30 जनवरी 1933 से 30 अप्रैल 1945 तक जर्मनी का चांसलर रहा।

PunjabKesari
भाजपा को हराने का सपना मुंगेरीलाल के सपने जैसा हैः भूपेंद्र चौधरी
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक बयान जारी कर कहा कि अखिलेश यादव का बयान उनकी हताशा दिखाता है और वह 2024 में भाजपा को हराने का जो सपना देख रहे हैं वह मुंगेरीलाल के सपने जैसा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सपा को 2014, 2017, 2019 और 2022 में शर्मनाक हार दी है और यह सिलसिला 2024 ही नहीं ,आगे भी जारी रहने वाला है। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस बार सपा उत्तर प्रदेश से पूरी तरह साफ हो जाएगी। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इनकी हताशा बढ़ती जा रही है। गठबंधन सहयोगी एक-एक कर छोड़कर जा रहे हैं तो हताशा में मानसिक संतुलन खो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विषय में जो अपमानजनक टिप्पणी की है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static