विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधारोपण, 25 करोड़ वृक्ष लगाने का रखा लक्ष्य

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 01:19 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  विश्व पर्यावारण दिवस के मौके पर अपने आवास कालिदास मार्ग पर पौधारोपण किया। इस दाैरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और वन मंत्री दारा सिंह चौहान,मुख्य सचिव आर के तिवारी ,अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आज 49वां जन्मदिन भी है। जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी।

वृक्षारोपण पर किसानों को दी जाएगी सरकारी सहायता   
मुख्यमंत्री याेगी आदित्नेयनाथ ने  विश्व पर्यावारण दिवस के मौके पर प्रदेश में एक दिन में 25 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है। जुलाई के प्रथम सप्ताह से वृक्षारोपण, गंगा यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में लगाया जाएगा। सीएम ने कहा कि खेतों में वृक्षारोपण पर किसानों को सरकारी सहायता दी जाएगी।

पूरे सीजन में लगेंगे 30 करोड़ पौधे
जुलाई के प्रथम सप्ताह में 1 दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे सीजन  में 30 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सभी फलदार छायादार और इमारती लकड़ी वाले पौधे होंगे। गंगा जमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में पौधरोपण का विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके तहत तटवर्ती किसान अपने खेतों में फलदार वृक्षों को लगाएगा उसके लिए भी विशेष स्कीम होगी। इस स्कीम के तहत 3 साल सरकार सहयोग करेगी। जो लोग मेड़ पर बिना केमिकल, फ़र्टिलाइजऱ के पौधे लगाएंगे उन्हें सरकार मुफ्त पौधे उपलब्ध कराएगी।

पिछले वर्ष भी 25 करोड़ पौधे 1 दिन में लगाने का बना रिकॉर्ड   
पर्यावरण दिवस के मौके पर सीएम ने कहा कि इस तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पिछले वर्ष भी 25 करोड़ पौधे 1 दिन में लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। सीएम ने जनता से अपील की ज्यादा से ज्यादा पीपल, बरगद, पाकड़, देसी आम, सहजन आदि के पौधे लगाए जाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static