VVIP गेस्ट हाउस पर लगे विवादित पोस्टर, लिखा- योगी जी के चेले हैं बहुत माल...

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 04:13 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस की दीवार पर मंगलवार को किसी ने विवादित पोस्टर लगा दिए। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद सहित भाजपा के कई नेताओं व यूपी के कैबिनेट मंत्री की तस्वीरें शामिल हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने विवादित पोस्टर को हटवा दिया और लगाने वाले की जांच में जुट गई।
PunjabKesari
बता दें कि पोस्टर में योगी सरकार पर 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती और पशुधन विभाग में 7 करोड़ 72 लाख के टेंडर घोटाले में हुए कथित भ्रष्टाचार का जिक्र किया गया था। पोस्टर में लिखा गया है कि योगी जी के चेले हैं बहुत माल.....हैं। हालांकि इन विवादित पोस्टरों में पोस्टर लगाने वाले का नाम नहीं लिखा है। 
PunjabKesari
पोस्टर में पीएम मोदी, यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल के चित्र भी शामिल हैं। हालांकि इसमें भी सीएम योगी के चित्र का प्रयोग किया गया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static