Crime News: दलित महिला के साथ बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 07:19 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने दलित समुदाय की एक महिला के साथ बलात्कार और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह तीन साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोपी खालिद चौधरी (33) के संपर्क में आई और सितंबर 2022 में साथ रहने लगी।

 शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अपना परिचय दीपक के रूप में दिया, महिला ने आरोप लगाया कि उसने उस पर धर्म परिवर्तन करने, गोमांस खाने और एक महीने के गर्भ को गिराने के लिए दबाव डाला। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और मारपीट भी की। नगर पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने बताया, "महिला की शिकायत मिलने के बाद विजय नगर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।" पुलिस ने मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया है।

ये भी पढ़ें:-  शरीर में खून की एक- एक बूंद मछुआ समाज के लिए समर्पित: संजय निषाद

राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद  ने गोरखपुर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मछुआ समाज के सर्वहित के लिए उनका जीवन न्योछावर है। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी मछुआ समाज के हितों के लिए बनी है। मंत्री ने कहा कि मछुआ समाज को विकास की अग्रणी भूमिका में लाना ही एकमात्र लक्ष्य है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static