UP: दबंगाें की छेड़छाड़ से परेशान पीड़ित परिवार गांव से पलायन काे मजबूर

punjabkesari.in Monday, Apr 16, 2018 - 02:21 PM (IST)

सहारनपुरः मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ भले ही महिलाआें की सुरक्षा के दम भरते हाें लेकिन प्रदेश में एक के बाद एक हाे रही गैंगरेप, रेप आैर छेड़छाड़ की वारदातें खत्म हाेंने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सहारनपुर के बेहट कोतवाली का है, यहां दबंगों की छेड़छाड़ से तंग आकर पीड़ित परिवार पलायन करने काे मजबूर हाे गया है। 

दरअसल जनवरी माह में ही करौंदी गांव के कुछ दबंगों ने ब्राह्मण परिवार की एक युवती के साथ बदसलूकी करते हुए छेड़खानी की थी। जिसका विरोध परिवार के ही एक युवक अनुज ने किया। अनुज द्वारा विरोध किए जाने से गुस्साए दबंगों ने अनुज को लाठी-सरिए से पिटा। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं दबंगों की पिटाई से अनुज के शरीर की कई हड्डियां तक टूट गई। जिसकी वजह से उसको महीनों तक अस्पताल में रहना पड़ा।
PunjabKesari
इन सबसे आहत होकर अनुज के परिजनों ने गांव के ही करीब आधा दर्जन दबंगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। उधर, पुलिस ने भी इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मगर घटना को अंजाम देने वाले अन्य मुख्य आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। परिजनों का कहना है कि राजनीतिक दबाव में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण आरोपी दबंग लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं। जिस वजह से बेबस पीड़ित परिवार ने अपना करौंदी गांव छोड़ दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static